-
☰
बिहार: धान के बिचड़े के विवाद में हिंसा, गर्भवती महिला समेत कई लोग घायल
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर गांव में 7 फरवरी की शाम धान के बिचड़े को लेकर विवाद हिंसक रूप ले लिया।
विस्तार
बिहार: थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर गांव में 7 फरवरी की शाम धान के बिचड़े को लेकर विवाद हिंसक रूप ले लिया। गांव निवासी सहाबुद्दीन (35) ने थाना में आवेदन देकर 13 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सहाबुद्दीन ने बताया कि 7 फरवरी की शाम करीब 4 बजे मेसर अली, अमीर और मो. आलमगीर ने जबरन मेरे धान का बिचड़ा अपना बताकर मेरे चाचा मो. अमीन के साथ गाली-गलौज की। चाचा ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें मारपीट की धमकी दी। इसके बाद चार-पांच अन्य लोगों सहित उक्त लोग लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर घर में घुस गए और मेरे और मेरे पिता मो. मोमीन, चाचा मो. अमीन, साढ़ू सहाजमाल और सात माह की गर्भवती सायका खातुन के साथ मारपीट की।घटना में मो. मोमीन के सिर और सहाजमाल के ललाट पर गंभीर चोटें आईं, जबकि गर्भवती सायका खातुन को पेट में चोटें लगीं। सभी घायलों को पीएचसी अमदाबाद में इलाज के लिए भर्ती कराया गया और आवश्यकतानुसार कटिहार सदर अस्पताल रेफर किया गया। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
उत्तर प्रदेश: कुलपहाड़ नगर पंचायत में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच शुरू
हरियाणा: डीसी राहुल नरवाल ने बाल भवन में बच्चों संग मनाया जन्मदिन, 11 हजार देने की घोषणा
गुजरात: T20 मैच पर सट्टा लगाते दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28,500 का मुद्दामाल जब्त
उत्तर प्रदेश: 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस कुश्ती और खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
गुजरात: भुवाजी की मांगीलाल पटेल के चुनाव जीत की भविष्यवाणी चर्चा में