Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: 18.60 लाख की लागत से मिडिल स्कूल भवन का हुआ भूमिपूजन

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 27/02/2026 04:59:15 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 27/02/2026 04:59:15 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में भटगांव मंडल के ग्राम कसकेला माध्यमिक शाला विद्यालय का भूमिपूजन किया गया जिसमें भवन निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृती 18 लाख 60हजार रूपए की है।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में भटगांव मंडल के ग्राम कसकेला माध्यमिक शाला विद्यालय का भूमिपूजन किया गया जिसमें भवन निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृती 18 लाख 60हजार रूपए की है। ग्राम पंचायत कसकेला के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का दिन रहा। मिडिल स्कूल भवन निर्माण कार्य का शुभ भूमिपूजन विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। भटगांव मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया कि हमारे छत्तीसगढ़ शासन के महिला बाल विकास समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी के पहल से जिला खनिज न्यास मद से जन हित को देखते हुए तत्काल प्रशास्कीय स्वीकृति प्रदान किया गया हम मंच के माध्यम से माननीय मंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं की यह हमारे गांव के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

ऐसे ही भटगांव विधानसभा के हर क्षेत्र का विकास होगा हमारे छत्तीसगढ़ के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार में हर गांव गली का विकास होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष श्री रमेश गुप्ता जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में योगेन्द्र सिंह देव जी (BDC) एवं जयादेवी जी (सरपंच)संतलाल प्रजापति जी मंडल महामंत्री, जगरेलाल यादव जी(उपाध्यक्ष ) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित रहे राकेश यादव , रामनरेश यादव ,सुखलाल राजवाड़े , जमुना यादव , बसंता यादव , पारस राजवाड़े , रामचरण , सियाराम यादव , रूपनारायण सिंह , रवि यादव , संजय विश्वकर्मा, भोला राजवाड़े , आदित्य यादव राहुल, विकास सिंह  धनि विश्वकर्मा , विकास यादव, कपूर यादव , प्रिंस ,  किशन यादव जी एवं समस्त ग्रामवासियों उपस्थित रहे।