-
☰
गुजरात: बेल जंप कर फरार चल रहा आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने तकनीकी सहायता से दबोचा
- Photo by : social media
विस्तार
गुजरात: थाना शहर टोहाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में न्यायालय से बेल जंप कर फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लखविंद्र सिंह उर्फ गंजू पुत्र हरबंस उर्फ बंसी निवासी गांव मंडवी, तहसील मूनक, जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी थाना शहर टोहाना में दर्ज वर्ष 2025 के चोरी के एक मामले में वांछित था। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वह निर्धारित तिथि पर पेश नहीं हुआ और बेल जंप कर फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से फरार और बेल जंप करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। ऐसे सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बिहार: जर्जर ट्रांसफार्मर से तीन वार्डों की ठप हुई बिजली, ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी
हरियाणा: लक्ष्मी विहार मोटरसाइकिल चोरी मामले में लंबे समय से फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: अंतरराज्यीय एटीएम चोरी गिरोह का हुआ पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपी हुए गिरफ्तार
गुजरात: मुंद्रा में समेजा थेबा समाज का भव्य स्नेह मिलन, शिक्षा और एकता पर दिया गया जोर