-
☰
हरियाणा: डबल मर्डर मामले में झज्जर पुलिस की बड़ी सफलता, एक और आरोपी दबोचा
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व तथा डीसीपी क्राइम शुभम सिंह के मार्गदर्शन में बहुचर्चित डबल मर्डर मामले में झज्जर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। स्पेशल स्टाफ झज्जर की टीम ने मामले में शामिल एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विस्तार
हरियाणा: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व तथा डीसीपी क्राइम शुभम सिंह के मार्गदर्शन में बहुचर्चित डबल मर्डर मामले में झज्जर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। स्पेशल स्टाफ झज्जर की टीम ने मामले में शामिल एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।स्पेशल स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उप निरीक्षक मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डबल मर्डर मामले में तीसरे आरोपी सिकंदर निवासी गुलिस्तान गार्डन मेरठ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से उसे गहन पूछताछ एवं मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या की साजिश, वारदात में उसकी भूमिका, घटना में प्रयुक्त हथियार, अन्य फरार आरोपियों तथा मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस टीम मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा शेष बरामदगी के लिए लगातार दबिश दे रही है।झज्जर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बिहार: जर्जर ट्रांसफार्मर से तीन वार्डों की ठप हुई बिजली, ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी
गुजरात: बेल जंप कर फरार चल रहा आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने तकनीकी सहायता से दबोचा
हरियाणा: लक्ष्मी विहार मोटरसाइकिल चोरी मामले में लंबे समय से फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: अंतरराज्यीय एटीएम चोरी गिरोह का हुआ पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपी हुए गिरफ्तार
गुजरात: मुंद्रा में समेजा थेबा समाज का भव्य स्नेह मिलन, शिक्षा और एकता पर दिया गया जोर