-
☰
गुजरात: सैटेलाइट पार्क और मारुति सोसायटी की जर्जर सड़कें बन रहीं है हादसों की वजह
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: जामनगर शहर के सैटेलाइट पार्क, मारुति सोसायटी और श्यामधाम रोड क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
विस्तार
गुजरात: जामनगर शहर के सैटेलाइट पार्क, मारुति सोसायटी और श्यामधाम रोड क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। एपल गेट के सामने हाईवे से जुड़ा यह क्षेत्र शहर के महत्वपूर्ण इलाकों में शामिल है, लेकिन यहां की बदहाल सड़कें आम नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार पेट्रोल पंप, प्रणामी वे ब्रिज के आसपास तथा हाईवे से सोसायटी में प्रवेश करने वाले मार्गों की हालत अत्यंत खराब है। जगह-जगह बने गड्ढों और असमान सड़क स्तर के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन मार्गों का उपयोग सोसायटी के निवासियों के अलावा उद्योगों में आने-जाने वाले व्यापारी, कर्मचारी और कारीगर भी करते हैं, जिन्हें रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और संबंधित कॉर्पोरेटर जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हैं और सड़क सुधार कार्यों में भी रुचि नहीं दिखा रहे हैं।नागरिकों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में सड़क का स्तर असमान है। सैटेलाइट पार्टी प्लॉट के पास स्थित सर्कल पर सड़क की ऊंचाई में करीब ढाई फीट तक का अंतर है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। इसके बावजूद प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की आशंका भी जताई है। उनका आरोप है कि कई स्थानों पर आरसीसी सड़कें टुकड़ों में बनाई गई हैं। कुछ मकानों के सामने सड़क का निर्माण किया गया है, जबकि कई स्थानों पर सड़क अधूरी छोड़ दी गई है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। न्याय एवं अधिकार समिति की तालुका उपाध्यक्ष आशाबेन अरविंदभाई सोजीत्रा (पटेल) ने कहा कि क्षेत्र की जनता अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है और मूलभूत सुविधाओं के लिए आवाज उठा रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सैटेलाइट पार्क, मारुति सोसायटी और आसपास के क्षेत्रों की सड़क समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए तथा संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके का दौरा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
गुजरात: खुकी नदी में कचरा जलाने पर प्रशासन सख्त, सात दिन में सफाई के आदेश
उत्तर प्रदेश: प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने तकिए से मुंह दबाकर पति की करी हत्या
उत्तर प्रदेश: अवैध वसूली विरोध पर ड्राइवर पिटा, ट्रक चालकों ने किया जाम
उत्तर प्रदेश: एंटी रोमियो टीम ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान
उत्तर प्रदेश: कैंची से हमला कर महिला की करी थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार