Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: अंबेडकरनगर में बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना से तनाव, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 16/04/2026 10:22:35 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 16/04/2026 10:22:35 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: अम्बेडकर नगर जिले के महरुआ थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में अंबेडकर जयंती के मौके पर बिना प्रशासनिक अनुमति के डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने से तना

विस्तार

गुजरात: अम्बेडकर नगर जिले के महरुआ थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में अंबेडकर जयंती के मौके पर बिना प्रशासनिक अनुमति के डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने से तनाव की स्थिति पैदा हो गई। प्रतिमा स्थापना को लेकर गांव में विवाद बढ़ा, जिसे संभालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक पूजा और सिपाही अश्विनी यादव को लाइन हाजिर कर दिया।

प्रारंभिक जांच में स्थानीय स्तर पर लापरवाही सामने आई है, जिसकी वजह से बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित हो सकी और हालात बिगड़ गए। वहीं, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। एलआईयू के उपनिरीक्षक रामसूरत के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा है कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो

Related News

हरियाणा: डॉ. अंबेडकर जयंती पर यूनियन बैंक संघटना कार्यालय का हुआ शुभारंभ

मध्य प्रदेश: भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ श्री शिव दुर्गा मंदिर का पंचदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह

मध्य प्रदेश: अपेक्षा गुप्ता ने 98% अंक के साथ MP Board 10वीं में प्रदेश में हासिल किया 10वां स्थान, शहडोल का नाम हुआ रोशन

उत्तर प्रदेश: DAV बाबराला के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, टॉप 3 ने 96%+ अंक से बढ़ाया स्कूल का मान

उत्तर प्रदेश: राजगढ़ में दो आचार्यों का भव्य नगर प्रवेश, 21 अप्रैल को मोहनखेड़ा तक निकलेगा पैदल संघ

मध्य प्रदेश: ग्राम पंचायत वारा में सचिव जनकलाल बिसेन को हटाने की मांग तेज, ग्रामीणों ने की शिकायत


Featured News