-
☰
हरियाणा: फाल्गुन मेले के अवसर पर श्री श्याम की भव्य निशान यात्रा 22 फरवरी को होगी शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: जय श्री श्याम आप सभी श्याम प्रेमियों को बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि फाल्गुन मेले के शुभ अवसर पर श्री श्याम दीवाने सेवा ग्रुप,हांसी के द्वारा बाबा की भव्य निशान यात्रा का आयोजन दिनांक 22 फरवरी 2026 को किया जा रहा है।
विस्तार
हरियाणा: जय श्री श्याम आप सभी श्याम प्रेमियों को बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि फाल्गुन मेले के शुभ अवसर पर श्री श्याम दीवाने सेवा ग्रुप,हांसी के द्वारा बाबा की भव्य निशान यात्रा का आयोजन दिनांक 22 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। इस निशान यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख समाजसेवी श्री प्रतीक गोयल जी, हांसी नगर परिषद वाइस चेयरमैन श्री अनिल बंसल जी, हांसी व्यापार मंडल के प्रधान श्री प्रवीन तायल जी एवं समाजसेवी श्री मनोज गर्ग जी उपस्थित रहेंगे। यह निशान यात्रा 22 फरवरी को प्रात 8:00 बजे श्री श्याम भवन, हांसी से प्रारंभ होकर बाबा के भजनों का आनंद लेते हुए मुख्य बाजारों से होते हुए श्री श्याम मंदिर हांसी तक पहुंचेगी व सभी प्रेमी बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। यात्रा के दौरान किन्हीं दो श्याम प्रेमियों को चांदी की पायल उपहार स्वरूप दी जाएगी। निशान यात्रा के पश्चात श्री श्याम भवन, हांसी में विशेष श्री श्याम प्रसादम का आयोजन भी किया जाएगा। आप सभी श्याम प्रेमी फागुन के शुभ अवसर पर बाबा की भव्य निशान यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारे और एक निशान बाबा श्याम के नाम उठाकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
उत्तर प्रदेश: युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
उत्तर प्रदेश: अहरौरा साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी में ₹70,729/- पीड़ित को लौटाए
उत्तर प्रदेश: जल शक्ति पार्क और तोप का लोकार्पण, शिव उपासना सहित सुविधाओं का उद्घाटन
उत्तर प्रदेश: खून्नू यादव की देखरेख में विराट कुश्ती दंगल हुई सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: अवंतिका सेवा समिति की ग्रामीण बालक प्रतिभा खोज कबड्डी प्रतियोगिता हुई संपन्न
राजस्थान: वार्ड 39 में कचरे के ढेर से नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल