-
☰
हरियाणा: गुजविप्रौवि में ‘अभ्यासम्’ की शुरुआत, मॉक इंटरव्यू से निखरेगा 70 विद्यार्थियों का आत्मविश्वास
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजविप्रौवि), हिसार के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में स्पीकैथॉन क्लब की ओर से ‘अभ्यासम्’ मॉक इंटरव्यू सीरीज के पहले एपिसोड का आयोजन किया गया।
विस्तार
हरियाणा: हिसार गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजविप्रौवि), हिसार के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में स्पीकैथॉन क्लब की ओर से ‘अभ्यासम्’ मॉक इंटरव्यू सीरीज के पहले एपिसोड का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 70 विद्यार्थियों ने चार अलग-अलग साक्षात्कार पैनलों के सामने आमने-सामने मॉक इंटरव्यू में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के साक्षात्कार कौशल को बेहतर बनाना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें कॉर्पोरेट जगत की चयन प्रक्रिया के लिए व्यावहारिक अनुभव देना था। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने स्पीकैथॉन क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मॉक इंटरव्यू विद्यार्थियों को वास्तविक साक्षात्कार की परिस्थितियों से परिचित कराते हैं। इससे उनकी झिझक दूर होती है और बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी कौशल विकसित होते हैं। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने स्वेच्छा से इस अभ्यास में शामिल हुए विद्यार्थियों की सराहना की। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। निदेशक (प्लेसमेंट) डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि मॉक इंटरव्यू के दौरान विद्यार्थियों को रिज्यूमे प्रस्तुत करने, प्रोफेशनल ड्रेस कोड और कॉर्पोरेट शिष्टाचार से संबंधित जानकारी दी गई। प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय ज्ञान, समस्या समाधान क्षमता, संवाद कौशल और बॉडी लैंग्वेज के आधार पर किया गया। प्रत्येक विद्यार्थी को व्यक्तिगत फीडबैक भी दिया गया, ताकि वे अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार कर सकें। सहायक निदेशक (प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट) डॉ. आदित्य वीर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को लगातार अभ्यास का अवसर देने के लिए ‘अभ्यासम्’ सीरीज का आयोजन हर महीने किया जाएगा। कार्यक्रम का समन्वय ध्रुव और विनीत ने किया, जबकि योगेश, वंशिका और महक ने सहयोग दिया। आयोजन क्लब समन्वयक अर्पित, दीपिका, कीर्ति और मेंटर दीपांशु के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
उत्तर प्रदेश: शाम छह बजे बजेगा चेतावनी सायरन, ब्लैकआउट और राहत-बचाव कार्यों का किया जाएगा अभ्यास
उत्तर प्रदेश: अर्चना पांडेय को भाजपा महिला मोर्चा में मिली क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश: चाचा नेहरू पार्क में जयंती पर जुटे नागरिक, वीरांगना के शौर्य और बलिदान को किया याद
हरियाणा: महिला सहित दोनों आरोपी लंबे समय से चल रहे थे फरार, अदालत ने घोषित किया था PO