-
☰
हरियाणा: सेना भर्ती रैली को लेकर प्रशासनिक ने की बैठक, युवाओं तक जानकारी पहुंचाने पर दिया गया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी, 20 मई सेना भर्ती कार्यालय, हिसार के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक चौहान ने बुधवार को उपायुक्त राहुल नरवाल से शिष्टाचार भेंट की।
विस्तार
हरियाणा: हांसी, 20 मई सेना भर्ती कार्यालय, हिसार के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक चौहान ने बुधवार को उपायुक्त राहुल नरवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी सेना भर्ती रैली की तैयारियों, आउटरीच कार्यक्रमों तथा व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भर्ती रैली से संबंधित प्रशासनिक व्यवस्थाओं, जन-जागरूकता अभियानों तथा विभिन्न गतिविधियों के सुचारू संचालन पर विचार-विमर्श हुआ। विशेष रूप से इस बात पर बल दिया गया कि सेना भर्ती प्रक्रिया की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक समय पर और प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए, ताकि पात्र अभ्यर्थी समय रहते आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत हो सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और अन्य जनसंचार माध्यमों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने कहा कि सही और पारदर्शी जानकारी उपलब्ध होने से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और अधिक युवा भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित होंगे। बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित आगामी रोजगार एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों में सेना भर्ती कार्यालय, हिसार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सेना भर्ती से संबंधित आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे बेहतर तैयारी कर सकें। उपायुक्त राहुल नरवाल ने भर्ती रैली और जागरूकता गतिविधियों के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग और समन्वय का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और राष्ट्रसेवा के अवसर उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। भर्ती निदेशक कर्नल दीपक चौहान ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय, हिसार के अधिकार क्षेत्र में हरियाणा के हिसार, हांसी, फतेहाबाद, जींद और सिरसा जिले आते हैं, जहां से प्रतिवर्ष लगभग 1500 युवा भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का दायित्व निभाते हैं। यह बैठक सेना और जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा युवाओं तक भर्ती संबंधी जानकारी पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
हरियाणा: अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग हुई तेज
हरियाणा: 108 दिन का हुआ भव्य जैन विधान, श्रद्धा-भक्ति के साथ जारी आयोजन
हरियाणा: प्रशासनिक में हुआ बड़ा फेरबदल, IPS रोशन मीणा हुए नए एसपी नियुक्त
उत्तर प्रदेश: दवा व्यापार पूर्णतया हुआ बंद, केमिस्ट्स ने अवैध ई-फार्मेसी के खिलाफ जताया विरोध
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय स्वर्ण समाज ने राजकुमार भाटी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई
उत्तर प्रदेश: सार्वजनिक भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, प्रशासन की सख्त कार्रवाई