-
☰
हरियाणा: गैस सिलेंडर ब्लास्ट में घायल चारों लोगों की हालत में सुधार, इलाज का खर्च उठाएगा प्रशासन
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी शेखपुरा ग्राम पंचायत के चादर पुल क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से घायल हुए चारों लोगों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। सभी घायलों का हिसार के मलिक अस्पताल में उपचार जारी है। जिला प्रशासन ने उनके इलाज का पूरा खर्च उठाने और हादसे से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिया है।
विस्तार
हरियाणा: हांसी शेखपुरा ग्राम पंचायत के चादर पुल क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से घायल हुए चारों लोगों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। सभी घायलों का हिसार के मलिक अस्पताल में उपचार जारी है। जिला प्रशासन ने उनके इलाज का पूरा खर्च उठाने और हादसे से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिया है। जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे चादर पुल क्षेत्र स्थित एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से नवीन (45), सुनीता, निखिल (12) और मीत (6) घायल हो गए थे। घटना के बाद चारों को एंबुलेंस से हिसार के मलिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। एसडीएम राजेश खोथ ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि उपचार पर आने वाला पूरा खर्च जिला प्रशासन वहन करेगा। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की बात भी कही। उधर, डीसी राहुल नरवाल के निर्देश पर एसडीएम राजेश खोथ और तहसीलदार अनिल कुमार बिढ़ान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक, सिलेंडर विस्फोट से संबंधित मकान के अलावा आसपास के तीन से चार अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया है कि इस मुश्किल समय में उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी।
असम: गुवाहाटी में वाहन मरम्मत गैरेज में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
हरियाणा: अंबाला में लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, सीआईए-1 ने बरामद की लूटी गई मोटरसाइकिल
उत्तराखंड: देहरादून पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, हेलमेट पहनने की दी सलाह
उत्तर प्रदेश: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ट्रक में लगी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू