-
☰
हरियाणा: डीसी राहुल नरवाल ने बाल भवन में बच्चों संग मनाया जन्मदिन, 11 हजार देने की घोषणा
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी नवगठित हांसी जिला के प्रथम उपायुक्त राहुल नरवाल ने बाल भवन जाकर नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ अपना तथा बेटे का जन्म दिवस मनाया।
विस्तार
हरियाणा: हांसी नवगठित हांसी जिला के प्रथम उपायुक्त राहुल नरवाल ने बाल भवन जाकर नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ अपना तथा बेटे का जन्म दिवस मनाया। डीसी ने बच्चों से केक कटवाया और उन्हें केक खिलाया। बच्चों ने भी डीसी राहुल नरवाल को केक खिलाया। इस दौरान डीसी राहुल नरवाल तथा बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने लायक रही। इस दौरान डीसी राहुल नरवाल की माता जी दमयंती नरवाल, उनकी धर्मपत्नी डॉ सविता नरवाल तथा दोनों बेटे भी मौजूद रहे। नन्हे मुन्ने बच्चों ने कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बच्चों ने बार-बार दिन आए, बार-बार दिल गाए, तू जिए हजारों साल , यह है मेरी आरजू हैप्पी बर्थडे टू यू, गीत की प्रस्तुति के माध्यम से डीसी राहुल नरवाल तथा उनके बेटे को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। बच्चों की इस प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का न केवल ध्यान खींचा बल्कि दिल को मोह लिया। डीसी राहुल नरवाल ने बच्चों को 11000 रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने बच्चों में चॉकलेट भी वितरित किए। डीसी राहुल नरवाल ने इस अवसर पर कहा कि इन छोटे-छोटे बच्चों के बीच जन्म दिवस मना कर दिल को काफी खुशी एवं हर्ष की अनुभूति हुई है। यह जन्म दिवस तमाम उम्र याद रहेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार से जन्म दिवस मनाया जाएगा ताकि दिल को सुकून सच्ची खुशी मिले। जिला बाल कल्याण अधिकारी ओम प्रकाश तथा हिसार जिला के बाल कल्याण अधिकारी विनोद कुमार ने डीसी राहुल नरवाल का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में बाल कल्याण परिषद द्वारा शानदार काम किया जाएगा और यह प्रयास किया जाएगा की प्रदेश के टॉप 5 जिलों में हांसी का नाम भी शामिल हो। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए पूरे जुनून के साथ कड़ी मेहनत की जाएगी। डीसी राहुल नरवाल ने इस दौरान जिला बाल कल्याण कार्यालय का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर हवन यज्ञ का भी आयोजन हुआ। डीसी ने हवन यादव में पूर्णाहुति डाली और परमपिता परमात्मा से सर्व जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर नगर परिषद के एम ई जयवीर सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता विक्रम, रविंद्र अत्री, अभय सिंह, रामलाल, दिनेश नरवाना, बीड फॉर्म गांव के सरपंच प्रतिनिधि अनूप सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। जिला बाल कल्याण कार्यालय का शुभारंभ करते व बच्चों से केक कटवाते तथा केक खिलाते डीसी राहुल नरवाल।
उत्तर प्रदेश: कुलपहाड़ नगर पंचायत में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच शुरू
बिहार: धान के बिचड़े के विवाद में हिंसा, गर्भवती महिला समेत कई लोग घायल
गुजरात: T20 मैच पर सट्टा लगाते दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28,500 का मुद्दामाल जब्त
उत्तर प्रदेश: 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस कुश्ती और खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
गुजरात: भुवाजी की मांगीलाल पटेल के चुनाव जीत की भविष्यवाणी चर्चा में