Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: गैस एजेंसियों का निरीक्षण, सप्लाई सामान्य, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ritesh , Date: 21/03/2026 04:03:16 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ritesh ,
  • Date:
  • 21/03/2026 04:03:16 pm
Share:

संक्षेप

 हरियाणा: सिरसा जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियन्त्रक हरवीर सिंह ने शुक्रवार को गांव चौटाला स्थित सहारण भारत गैस ग्रामीण वितरक व गांव गंगा स्थित गोयल भारत गैस ग्रामीण वितरक का निरीक्षण किया।

विस्तार

 हरियाणा: सिरसा जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियन्त्रक हरवीर सिंह ने शुक्रवार को गांव चौटाला स्थित सहारण भारत गैस ग्रामीण वितरक व गांव गंगा स्थित गोयल भारत गैस ग्रामीण वितरक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों गैस एजेन्सियों पर भीड़ नहीं थी तथा स्थिति सामान्य पाई गई। निरीक्षण के दौरान गैस एजेन्सियों का स्टॉक रिकार्ड अनुसार पूर्ण पाया गया। गैस एजेन्सियों के मालिक / प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि उनके पास घरेलू गैस सिलैण्डरों की किसी भी प्रकार की कोई कमी नही है तथा घरेलू गैस की सप्लाई सुचारू रूप से की जा रही है। सभी आमजन को गैस की सप्लाई/सिलैण्डर डिलीवरी ओटीपी आधार पर की जाती है और भविष्य में भी यही प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने गैस एजेन्सी के मालिकों/प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए कि उपभोक्ताओं से डिलीवरी के समय निर्धारित मुल्य से अधिक मुल्य न वसूल किया जाए। यदि उपभोक्ता गैस की डिलीवरी लेने हेतू गोदाम पर जाता है तो उसे गोदाम के निर्धारित मूल्य अनुसार शुल्क लिया जाए तथा यदि उपभोक्ता को होम डिलीवरी दी जाती है तो उसी अनुसार उससे निर्धारित मूल्य वसूल किया जाए। किसी भी सूरत में किसी भी उपभोक्ता से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि न वसूली जाए। यदि किसी गैस एजेन्सी द्वारा ऐसा किया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमांनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी सिरसा, निरीक्षक व उपनिरीक्षक खाद्य एवं पूर्ति ने संयुक्त रूप से सिरसा शहर के स्थानीय बाजार का निरीक्षण किया। गत दिवस निरीक्षण के दौरान अलग-अलग स्थानों से 12 घरेलू गैस सिलैण्डर अवैद्य रूप से प्रयोग करते हुए जब्त किए गए। वहीं शुक्रवार को सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, कालांवाली व निरीक्षक खाद्य एवं पूर्ति कालांवाली द्वारा कालांवाली व ओढां केन्द्र पर दुकानों एक हलवाई की दुकान, स्वीटस शॉप तथा एक टी स्टाल, ओढा) का निरीक्षण किया गया परन्तु मौके पर घरेलू गैस सिलैण्डर नहीं पाए गए। उन्होंने आमजन से अपील की है है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें क्योंकि सिरसा जिला में घरेलू गैस सिलैण्डर, सीएनजी व पैट्रोल / डीजल की कोई कमी नहीं है।