-
☰
उत्तर प्रदेश: इंजन चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, भारी सामान बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये हुए एक इंजन हैड,इंजन की तीन टंकिया, एक सायलेंसर, एक फैन कवर,एक पिस्टन कवर, तांबे के तार का बंडल, इंजन के पार्ट्स व एक अदद घटना में प्रयुक्त एक पिकअप गाड़ी रजिस्ट्रेशन नम्बर यू पी 11,सी टी 2056 बरामद किए गए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये हुए एक इंजन हैड,इंजन की तीन टंकिया, एक सायलेंसर, एक फैन कवर,एक पिस्टन कवर, तांबे के तार का बंडल, इंजन के पार्ट्स व एक अदद घटना में प्रयुक्त एक पिकअप गाड़ी रजिस्ट्रेशन नम्बर यू पी 11,सी टी 2056 बरामद किए गए। रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का अनावरण किया गया जिसमें रामपुर मनिहारान पुलिस टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर श्री अभिनंदन सिंह के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण हत्या,गौकशी,चोरी,लूटपाट, डकैती, नकबजनी,छिनैती,अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतू जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही के तहत अवगत कराना है कि दिनांक 16/12/2025 को वादी श्री सोनू पुत्र सुरेश पाल निवासी ग्राम भांकला थानान्तर्गत रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर के द्वारा थाना रामपुर मनिहारान पर इस आश्य का प्रार्थनापत्र दिया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी के खेत से 03 डीजल इंजन चोरी कर लिए गए हैं। जिसके संबंध में थाना रामपुर मनिहारान पर मु0अ0सं0 621/25 धारा 303(2) बी एन एस पंजीकृत किया गया,तथा दिनांक 14/2/2026 को इसी तरह वादी अमित कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम शेरपुर थानान्तर्गत रामपुर मनिहारान सहारनपुर के द्वारा थाना रामपुर मनिहारान पर इस आश्य का प्रार्थनापत्र दिया गया कि अज्ञात चोरों ने वादी की ट्यूबवेल से मोटर चोरी कर लिया है जिसके संबंध में थाना रामपुर मनिहारान पर मुकदमा अपराध संख्या 58/26 धारा 303(2) बी एन एस पंजीकृत किया गया व विवेचना प्रांरभ कर दी गई। पुलिस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर के निर्देशन में चोरी की घटनाओं के अनावरण व अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतू चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण में और प्रभारी निरीक्षक थाना रामपुर मनिहारान श्री राधेश्याम यादव के कुशल नेतृत्व में दिनांक 19/3/2026 को थाना रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गण 1,फैजान पुत्र अब्दुल खालिक निवासी ग्राम रेहड़ी मोहिउद्दीनपुर थानान्तर्गत तहसील बेहट, 2,टीटू पुत्र देवी सिंह निवासी ग्राम नल्हेडा जैनपुर थानान्तर्गत तहसील नकुड, 3, विकास पुत्र भोपाल निवासी ग्राम रतनपुरा थानान्तर्गत तहसील बेहट जनपद सहारनपुर को ग्राम खानपुर राजूपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर पुलिया से मय इंजन हैड, इंजन की 3 टंकियां व एक सायलेंसर, एक फैन कवर, एक पिस्टन कवर, तांबे के तार का बंडल, इंजन के पार्ट्स और एक अदद इंजन व घटना में प्रयुक्त एक पिकअप गाड़ी रजिस्ट्रेशन नम्बर यू पी 11 सी टी 2056 के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बी एन एस की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार किये गए उपरोक्त अभियुक्त गण के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लायी गयी। रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा एक इंजन हैड, इंजन की 03,टंकियां,एक सायलेंसर, एक फैन कवर, एक पिस्टन कवर, तांबे के तार का बंडल, इंजन के पार्ट्स, एक अदद इंजन व घटनाक्रम में प्रयुक्त एक पिकअप गाड़ी रजिस्ट्रेशन नम्बर यू पी 11 सी टी- 2056 बरामद की गई। अभियुक्तगण में एक फैजान पुत्र अब्दुल खालिक ग्राम रेहड़ी मोहिउद्दीनपुर थानान्तर्गत बेहट जनपद सहारनपुर,2, टीटू पुत्र देवी सिंह ग्राम नल्हेडा जैनपुर थानान्तर्गत नकुड जनपद सहारनपुर, 3, विकास पुत्र भोपाल ग्राम रतनपुरा थानान्तर्गत बेहट जनपद सहारनपुर के निवासी हैं। उपरोक्त अभियुक्त गण अलग अलग धाराओं सहित जनपद के अन्य थानों पर भी नामजद बताए गए हैं। अभियुक्त गण को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक श्री अशोक कुमार, उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार, हैड कांस्टेबल 1003 सुशांत कुमार, हैड कांस्टेबल 1288 सुधीर कुमार व हैड कांस्टेबल 394 प्रवीण कुमार शामिल रहे।
हरियाणा: एसडीएम राजेश खोथ का औचक निरीक्षण, राशन व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
हरियाणा: डॉ. भीमराव अंबेडकर के महाड़ सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित
मध्य प्रदेश: सिवनी–बालाघाट मार्ग की बदहाली पर भड़का जनआक्रोश, 23 मार्च को बड़ा आंदोलन
हरियाणा: गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर हुई सख्ती, डीसी ने दिए कड़े निर्देश
गुजरात: आरोपियों की सार्वजनिक पिटाई पर उठे सवाल, पुलिस कार्रवाई पर कानूनी बहस