Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: मंगाली गौशाला के पास 9.990 ग्राम हेरोइन के साथ युवक हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 19/11/2026 10:09:50 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 19/11/2026 10:09:50 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने मंगाली गौशाला के पास एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 9.990 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई है।

विस्तार

हरियाणा: हिसार जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने मंगाली गौशाला के पास एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 9.990 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई है। गिरफ्तार युवक की पहचान हिसार निवासी सचिन के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान सब इंस्पेक्टर इन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम गश्त और अपराध जांच के लिए क्षेत्र में मौजूद थी। तभी पुलिस को मंगाली गौशाला के पास एक युवक के नशा तस्करी में शामिल होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से 9 ग्राम 990 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना आजाद नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पूछताछ के दौरान नशे की सप्लाई के स्रोत, खरीद-फरोख्त और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

एसपी सिद्धान्त जैन ने लोगों से अपील की है कि नशे की तस्करी या बिक्री से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने आमजन से नशा मुक्त हिसार के अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया।


Featured News