Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हिसार पुलिस की साइबर सेल ने गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश करते हुए 15 मोबाइल बरामद किए हैं।

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 21/11/2026 10:34:48 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 21/11/2026 10:34:48 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस की साइबर सेल ने गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश करते हुए 15 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। बरामद फोन की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि साइबर सेल प्रभारी पीएसआई अमित के नेतृत्व में टीम ने मोबाइल गुम होने से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई की। पुलिस ने आईएमईआई नंबर ट्रैकिंग, डिजिटल सर्विलांस और लोकेशन व डेटा विश्लेषण जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए मोबाइल फोन तलाशने के प्रयास किए। लगातार जांच के बाद टीम को 15 मोबाइल बरामद करने में सफलता मिली। इस अभियान में साइबर सेल के मुख्य सिपाही मुकेश सहारण, ऑपरेटर सिपाही विनोद कुमार, महिला ऑपरेटर उषा रानी तथा पुलिसकर्मी मंदीप, अनीता, रेखा, विपिन और अंजय सहित विभिन्न थानों के कर्मचारियों ने सहयोग दिया।

मोबाइल वापस पाने वालों में सातरोड़ के सुभाष, महलसरा के आकाश, चंदन नगर के रामकुमार, विनोद नगर के अमनदीप, मिलगेट के चन्द्रप्रकाश, हिसार की राजरानी, बवानीखेड़ा के सूरज, सुल्तानपुर के आजाद सिंह, सातरोड़ खास के राहुल शर्मा, उत्तर प्रदेश के ध्रुव और बरवाला के हरी किशन सहित अन्य नागरिक शामिल रहे। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर की और हिसार पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। कई नागरिकों ने बताया कि उन्हें फोन वापस मिलने की उम्मीद कम हो गई थी, लेकिन पुलिस के प्रयासों से उनके मोबाइल सुरक्षित मिल गए। एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि तकनीक का वास्तविक महत्व तभी है, जब उसका उपयोग जनसेवा के लिए किया जाए। हिसार पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने साइबर सेल की टीम को इस कार्रवाई के लिए सराहा।


Featured News