Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हिसार में सर्दी और धुंध के दौरान बढ़ेगी पुलिस की निगरानी, एसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 18/11/2026 03:20:00 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 18/11/2026 03:20:00 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: सर्दी और धुंध के मौसम में चोरी, लूटपाट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है।

विस्तार

हरियाणा: सर्दी और धुंध के मौसम में चोरी, लूटपाट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार, 17 नवंबर को पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने अपने कार्यालय में विभिन्न संस्थानों और प्रतिष्ठानों के संचालकों के साथ बैठक की। इसमें पेट्रोल पंप, कोचिंग सेंटर, शराब ठेके, ज्वैलर्स, होटल, धर्मशाला, मेडिकल स्टोर, बैंक, स्कूल-कॉलेज और आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ ग्राम सरपंच भी शामिल हुए।

बैठक में एसपी ने सभी संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने, सीसीटीवी कैमरों को चालू हालत में रखने और रात के समय निर्धारित स्थानों पर चौकीदारों की नियमित ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्दी और धुंध के कारण दृश्यता कम हो जाती है, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में सभी को सतर्क रहने और सुरक्षा इंतजामों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की जरूरत है।

एसपी ने पेट्रोल पंप संचालकों को बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखने को कहा। कोचिंग सेंटर संचालकों को विद्यार्थियों के आने-जाने का रिकॉर्ड रखने और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। वहीं, स्कूल-कॉलेजों के प्राचार्यों को मुख्य द्वार, परिसर और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी व्यवस्था मजबूत करने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया।

शराब ठेकेदारों को ठेकों के आसपास शराब पीने और हुड़दंगबाजी जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। मेडिकल स्टोर संचालकों को वैध डॉक्टर की पर्ची के बिना दवाइयां नहीं बेचने और प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने को कहा गया।

एसपी हिसार ने सभी थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related News

पंजाब: पत्रकारिता से प्रशासनिक सेवा तक का सफर, मेहनत और लगन से शेरजंग सिंह हुंदल ने बनाई खास पहचान

उत्तर प्रदेश: नमामि गंगे के अधूरे कार्यों से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी, जगह-जगह लीकेज और खुले गड्ढे बने मुसीबत

उत्तर प्रदेश: ग्राम चौपाल में प्रभारी मंत्री और सदर विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, एक सप्ताह में समाधान के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी मुफ्त ई-ट्राईसाइकिल, 65 हजार रुपये तक मिलेगी सरकारी सहायता

उत्तर प्रदेश: खेत में उतरे डीएम, किसान के साथ खुद काटी धान की फसल, उत्पादन का भी लिया जायजा

मध्य प्रदेश: सोशल मीडिया पर शशांक श्रीवास्तव की मजबूत पहचान, युवा नेतृत्व के साथ सामाजिक अभियानों में भी सक्रिय


Featured News