-
☰
हरियाणा: समाधान शिविरों की हुई समीक्षा, डीसी ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी डीसी राहुल नरवाल की अध्यक्षता में जिला सचिवालय परिसर में समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
हरियाणा: हांसी डीसी राहुल नरवाल की अध्यक्षता में जिला सचिवालय परिसर में समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त राहुल नरवाल शुक्रवार को चंडीगढ़ मुख्यालय से वीसी के माध्यम से जुड़े और हांसी के समाधान शिविरों की कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने उच्च अधिकारियों को भी वीसी के माध्यम से बताया कि समाधान शिविर में आई समस्याओं को गंभीरता से लेकर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविरों में आने वाली सभी शिकायतों पर अविलंब कार्यवाही कर एक्शन टेकन रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करें। एडीसी लक्षित सरीन ने इस दौरान एक-एक कर सभी विभागों से संबंधित लंबित शिकायतों की गहनता से समीक्षा की और सभी जन समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित आधार पर निवारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों के लंबित होने के कारणों की भी जानकारी प्राप्त की। एडीसी ने कोई जन समस्याओं के समाधान के लिए समय अवधि निर्धारित करते हुए इतने समय सीमा में कार्य पूर्ण करने की भी निर्देश दिए। अधिकारियों की गाड़ियों के लिए बनेंगे शेड: एसडीएम राजेश खोथ ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से अधिकारियों की गाड़ियां खड़े करने के लिए बनाए जाने वाले शेड बनवाने के स्टेटस के बारे में जानकारी रखने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा अधिकारियों की गाड़ियां को खड़ा करने के लिए जिला सचिवालय परिसर में शेड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। बहुत ही जल्द शेड निर्माण का कार्य शुरू करवाया जाएगा। प्रथम चरण में तीन गाड़ियों के लिए शेड बनेगा। बैठक में सीटीएम हिमांशु चौहान, उप पुलिस अधीक्षक विनोद शंकर, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़: चांदनी बिहारपुर महाविद्यालय में आईक्यूएसी की प्रथम बैठक, विकास कार्ययोजना पर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: जेई पर अभद्रता के आरोप, अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
हरियाणा: क्राइम मीटिंग में एसपी के कड़े निर्देश, अपराधियों पर शिकंजा
उत्तर प्रदेश: विकास के नाम पर बढ़ती अव्यवस्था, जनता परेशान
छत्तीसगढ़: हरी खाद अपनाने की अपील, मिट्टी सुधार और लागत घटाने पर दिया जोर
हरियाणा: लाडो लक्ष्मी योजना की छठी किस्त जारी, लाखों लाभार्थियों को सीधा मिला लाभ