Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: एसपी दीपक सहारन का जनता दरबार, शिकायतों का तुरंत किया निस्तारण

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ritesh , Date: 05/05/2026 11:23:55 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ritesh ,
  • Date:
  • 05/05/2026 11:23:55 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: सिरसा जिला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन एक बार फिर अपनी संवेदनशील कार्यशैली और जनता के प्रति नरम व्यवहार को लेकर चर्चा में रहे।

विस्तार

हरियाणा: सिरसा जिला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन एक बार फिर अपनी संवेदनशील कार्यशैली और जनता के प्रति नरम व्यवहार को लेकर चर्चा में रहे। सोमवार सुबह एसपी कार्यालय में आयोजित ‘जनता दरबार’ के दौरान जिलेभर से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनाते तुरंत प्रभाव से शिकायतों का निवारण किया। कार्यालय में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल था। दूर-दराज के गांवों और ढाणियों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। किसी ने जमीन विवाद की शिकायत की तो कोई पुलिस कार्रवाई में देरी से परेशान नजर आया। एसपी दीपक सहारन ने प्रत्येक फरियादी की बात को पूरी गंभीरता और धैर्य के साथ सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को फोन कर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए । कई मामलों में मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया, जिससे फरियादियों के चेहरों पर संतोष स्पष्ट नजर आया। जो लोग दफ्तर में मायूस होकर पहुंचे थे, वे बाहर निकलते समय संतुष्टि और न्याय की उम्मीद के साथ लौटे । जनता दरबार से बाहर आए एक बुजुर्ग फरियादी ने कहा कि “साहब ने हमारी बात बड़े ध्यान से सुनी और तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए । ऐसे अधिकारी होने से आम जनता को न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ता।”एसपी दीपक सहारन ने कहा कि पुलिस की पहली प्राथमिकता रहती है कि हर फरियादी को शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलाया जाए ताकि समाज में पुलिस के प्रति एक सकारात्मक संदेश जाए और लोगों का पुलिस के प्रति और अधिक विश्वास बढ़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र न्याय मिलेगा,तो वह स्वयं को सुरक्षित महसूस करेगा और इससे समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि मजबूत होगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित फीडबैक सेल में दर्ज कराएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि दर्ज शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर 24 घंटे के भीतर किया जाएगा।

 

इसके साथ ही उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि थानों में आने वाले शिकायतकर्ताओं की अनदेखी न की जाए और प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता बरती जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायत की रसीद अवश्य दी जाए और उन्हें कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट व अन्य जानकारी भी मुहैया करवाई जाए । एसपी दीपक सहारन ने बताया कि अब ऑनलाइन शिकायत प्रणाली लागू होने और पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय होने के बाद व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है । उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों की स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही है और जांच अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में मामलों का निपटारा करना अनिवार्य होगा। लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पहल से सिरसा में पुलिस और जनता के बीच विश्वास और पारदर्शिता का रिश्ता और मजबूत होता नजर आ रहा है।