Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: क्राइम मीटिंग में एसपी के कड़े निर्देश, अपराधियों पर शिकंजा

- Photo by :

हरियाणा  Published by: Rammehar , Date: 10/04/2026 05:29:14 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rammehar ,
  • Date:
  • 10/04/2026 05:29:14 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस द्वारा आज अपने कार्यालय में जिला स्तरीय अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध की स्थिति की समीक्षा करना, पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाना तथा आमजन को बेहतर व त्वरित सेवाएं प्रदान करना रहा।

विस्तार

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस द्वारा आज अपने कार्यालय में जिला स्तरीय अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध की स्थिति की समीक्षा करना, पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाना तथा आमजन को बेहतर व त्वरित सेवाएं प्रदान करना रहा। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानों में लंबित मुकदमों, पार्ट-ए एवं पार्ट-बी मामलों तथा लंबित दरखास्तों का शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। उन्होंने पी.ओ. (घोषित अपराधी) एवं बेल जंपर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के भी सख्त निर्देश दिए। एसपी हांसी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए घातक है और इसे जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यातायात व्यवस्था सुधारने पर विशेष फोकस

बैठक में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

 नाकाबंदी व चेकिंग अभियान को और सुदृढ़ करने के निर्देश

संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रभावी नाकाबंदी कर गहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों के वेलफेयर को प्राथमिकता देते हुए थानों एवं चौकियों की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करें। इस अपराध गोष्ठी में डीएसपी श्री विनोद शंकर, डीएसपी श्री रविंद्र सांगवान एवं डीएसपी नारनौंद श्री देवेंद्र नैन सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारी, पुलिस कार्यालय के शाखा प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक हांसी ने अंत में कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ कार्य करें, ताकि आमजन का विश्वास पुलिस पर और अधिक मजबूत हो सके।