Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: पुलिस हिरासत से आरोपी हुआ फरार, सघन तलाश की जारी

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tushar Chouk , Date: 10/04/2026 11:12:25 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Tushar Chouk ,
  • Date:
  • 10/04/2026 11:12:25 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: धामनोद धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत, खलघाट टोल टैक्स के पास एक गंभीर घटना सामने आई है, जहाँ पुलिस अभिरक्षा से एक संदेही आरोपी, फरार हो गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: धामनोद धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत, खलघाट टोल टैक्स के पास एक गंभीर घटना सामने आई है, जहाँ पुलिस अभिरक्षा से एक संदेही आरोपी, फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक नामदेव बोरकर, थाना अमलनेर जिला जलगांव (महाराष्ट्र) अपनी टीम के साथ एक आरोपी को लेकर अमलनेर जा रहे थे। उनके साथ पुलिस स्टाफ और एक निजी वाहन चालक भी मौजूद था। यह आरोपी, फरीद पिता मंजुर खान,उम्र 40 साल, निवासी बलगांव तहसील कसरावद, जिला खरगोन, थाना अमलनेर के अपराध क्रमांक 157/26, धारा 303(2) बीएनएस में संदेही था। आरोपी को गिरफ्तार कर महाराष्ट्र जाते समय,  खलघाट टोल के पास, आरोपी ने बाथरूम जाने की अनुमति मांगी। पुलिस ने वाहन रोककर उसे बाथरूम के लिए उतारा, लेकिन इसी दौरान आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए, हथकड़ी लगे होने के बावजूद, पुलिस को चकमा देकर, पुलिस अभीरक्षा से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद महाराष्ट्र पुलिस ने, आसपास के क्षेत्र में सघन तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका। इस संबंध में,आज, महाराष्ट्र पुलिस ने, थाना धामनोद में, सूचना दी। जिस पर धारा 262 बीएनएस के तहत, मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।