-
☰
मध्य प्रदेश: दिगंबर जैन महिला मंडल ने 50 कुपोषित बच्चों को पोषण किट की गई वितरित
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: श्री भगवान महावीर के जन्म महोत्सव के पावन अवसर पर दिगंबर जैन महिला मंडल, बालाघाट द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, बालाघाट ग्रामीण परियोजना के सहयोग से सराहनीय पहल करते हुए चिन्हांकित 50 कुपोषित बच्चों को पोषण किट का वितरण किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: श्री भगवान महावीर के जन्म महोत्सव के पावन अवसर पर दिगंबर जैन महिला मंडल, बालाघाट द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, बालाघाट ग्रामीण परियोजना के सहयोग से सराहनीय पहल करते हुए चिन्हांकित 50 कुपोषित बच्चों को पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की सदस्यों द्वारा श्री णमोकार महामंत्र के मंगलाचरण के साथ किया गया। इस अवसर पर भगवान महावीर के संदेशों का स्मरण करते हुए अहिंसा, जीव दया और सदाचार को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती उषा जैन एवं सचिव श्रीमती रंजू लता जैन ने बच्चों को पोषण किट वितरित किए। प्रवक्ता श्रीमती माधुरी जैन ने बताया कि यह नवाचार आधारित कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है।
पोषण किट में मोटे अनाज से तैयार आटा, मुरमुरा, गुड़, चना, मूंगफली, सोयाबीन की बड़ी एवं केले जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल किए गए। इस दौरान महावीर समिति के अध्यक्ष श्री आदित्य सेठिया, दिगंबर पंचायत कमेटी के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र जैन एवं कोषाध्यक्ष श्री नीलेश बाकलीवाल ने भी वितरण कार्य में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में महिला मंडल की संरक्षिका श्रीमती सुषमा ज्योति मीना सहित सदस्य श्रीमती सुनीता जैन, प्रभा भारती, सुनीता, आभा, सरिता, अनामिका, निधि एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। इस अवसर पर 0 से 6 वर्ष के बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के उद्देश्य से उनकी माताओं को बच्चों की उचित देखभाल, पोषण एवं वृद्धि निगरानी के संबंध में जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में बालाघाट ग्रामीण के परियोजना अधिकारी श्री शैलेन्द्र चौकसे, पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री शरद ज्योतिषी का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।
उत्तर प्रदेश: नाम का दुरुपयोग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
छत्तीसगढ़: पॉलीहाउस में गुलाब की खेती से किसान को लाखों की आय, बना प्रेरणा मॉडल
हरियाणा: तिकोना पार्क से जींद चौक तक विशेष सफाई अभियान शुरू
उत्तर प्रदेश: न्यूरो भारत कॉन्क्लेव 2026 में योग और न्यूरोलॉजी को एकीकृत करने पर दिया जोर