-
☰
मध्य प्रदेश: दीपावली की रात आग का तांडव, श्याम मोबाइल दुकान में 10 से 12 लाख का नुकसान
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मूंदी दीपावली की रात मूंदी नगर में आगजनी की कई घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई। नगर के सुभाष चौक स्थित श्याम मोबाइल दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मूंदी दीपावली की रात मूंदी नगर में आगजनी की कई घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई। नगर के सुभाष चौक स्थित श्याम मोबाइल दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, अटल चौक स्थित यज्ञशाला के पंडाल में भी आग लगने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, सुभाष चौक स्थित श्याम मोबाइल दुकान की पहली मंजिल पर आग लगी। दुकान के गोडाउन में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल उपकरण सहित अन्य सामान रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आकर जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही नगर परिषद के दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान नगर के अटल चौक और तालाब मोहल्ला स्थित यज्ञशाला के पंडाल में भी आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। दीपावली के त्योहार पर एक के बाद एक आगजनी की घटनाओं से नगरवासियों में चिंता का माहौल बन गया। दुकान संचालक श्याम गुर्जर के अनुसार, आग से करीब 10 से 12 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर मांधाता विधायक नारायण पटेल और सांसद प्रतिनिधि चंद्रमोहन राठौर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आगजनी की घटना का जायजा लिया और पीड़ित दुकानदार से बातचीत कर नुकसान की जानकारी ली। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को नुकसान का पंचनामा तैयार करने और पीड़ित दुकानदार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार पर हुई इन आगजनी की घटनाओं ने नगरवासियों को झकझोर कर रख दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों और वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
राजस्थान: कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, अधिकारी की बताई जा रही कार, परिजनों में आक्रोश
उत्तर प्रदेश: दीपावली पर शांति व्यवस्था को लेकर पिपरी पुलिस सख्त, छह लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष अजीत राणा से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जागरूकता अभियान, महिलाओं को दी सुरक्षा की जानकारी