-
☰
मध्य प्रदेश: पोरसा में धूमधाम से मनी महाराजा महासेन जयंती, शहर में बनेगा महासेन चौक
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरसा शहर में माहौर ग्वार्रै वैश्य समाज के वंश प्रवर्तक महाराजा महासेन जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। श्री नागाजी धर्मशाला में आयोजित समारोह में समाज के राष्ट्रीय एवं स्थानीय पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने भाग लिया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरसा शहर में माहौर ग्वार्रै वैश्य समाज के वंश प्रवर्तक महाराजा महासेन जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। श्री नागाजी धर्मशाला में आयोजित समारोह में समाज के राष्ट्रीय एवं स्थानीय पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान वर्ष 2027 के पंचांग कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रै वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मांडिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल गांगिल ने की। समारोह की शुरुआत महाराजा महासेन जी के चित्र पर तिलक, माल्यार्पण और आरती के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनकी अतिथियों ने सराहना की। पोरसा में बनेगा महाराजा महासेन चौक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मांडिल ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि पोरसा शहर में महाराजा महासेन चौक का निर्माण कराया जाएगा और वहां महाराजा महासेन जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिमा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी उठाएगी। इसके लिए स्थानीय स्तर पर पहल शुरू करने की आवश्यकता है। समाजहित की योजनाओं पर हुई चर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महासभा की ओर से संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि समाज के बुजुर्गों के लिए तीर्थयात्रा, समाज की जनगणना, रक्तदान शिविर और विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक पांच मिनी परिचय सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं। उन्होंने भविष्य में ऑनलाइन मतदान व्यवस्था लागू करने की योजना की भी जानकारी दी। समारोह में महासभा के वर्ष 2027 के पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया गया। साथ ही समाज के वरिष्ठजनों और अतिथियों को शॉल, श्रीफल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार गोयल और राधाकृष्ण गांगिल ने किया, जबकि अंत में मालती चांदिल ने आभार व्यक्त किया। आयोजन का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ।