-
☰
गुजरात: कलोल के सूर्य मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा छठ महापर्व, उत्तर समाज सेवा संस्था ने श्रद्धालुओं को दिया आमंत्रण
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: कलोल में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर समाज सेवा संस्था (रजि.), कलोल की ओर से सभी सदस्यों, धर्मप्रेमियों और छठ व्रतियों को सपरिवार आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।
विस्तार
गुजरात: कलोल में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर समाज सेवा संस्था (रजि.), कलोल की ओर से सभी सदस्यों, धर्मप्रेमियों और छठ व्रतियों को सपरिवार आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। संस्था की ओर से बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कलोल स्थित सूर्य मंदिर के पावन प्रांगण में छठ महापर्व का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और भक्तिमय बनाने के लिए संस्था की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। संस्था ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा-अर्चना करने की अपील की है। संस्था के अनुसार, छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, आस्था, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। इस पर्व पर व्रती परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना के साथ भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना करते हैं। उत्तर समाज सेवा संस्था ने सभी श्रद्धालुओं से आयोजन में सहभागिता कर धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने और पर्व की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है। संस्था ने कहा कि श्रद्धालुओं का सहयोग और उपस्थिति ही आयोजन की सफलता का आधार है।