Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: मांधाता विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 09/07/2026 05:51:24 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 09/07/2026 05:51:24 pm
Share:

विस्तार

मध्य प्रदेश: खंडवा मांधाता विधायक नारायण पटेल ने गुरुवार को मूंदी स्थित अपने कार्यालय में क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और जन-शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों पर संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लिया। विधायक नारायण पटेल ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से जनशिकायतों के निराकरण में पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का भी आग्रह किया। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। विधायक ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।