Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: महिला अधिकारी से अभद्रता और जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार जांच जारी

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tushar Chouk , Date: 30/03/2026 01:14:05 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Tushar Chouk ,
  • Date:
  • 30/03/2026 01:14:05 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: धामनोद नगर में एक महिला अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: धामनोद नगर में एक महिला अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले ने नगर की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर परिषद से जुड़े एक पुराने विवाद के चलते यह घटना हुई। आरोप है कि विष्णु पाटीदार ने महिला अधिकारी माया मंडलोई को रास्ते में रोककर उनसे अभद्र भाषा में बात की। इस दौरान उन्होंने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने और नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी ने कार्यालय में आग लगाने जैसी गंभीर बातें कहीं। घटना के समय आसपास मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, जिससे मामला और ज्यादा नहीं बढ़ा। इसके बाद पीड़िता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।


इस पूरे घटनाक्रम में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिसमें कथित रूप से आरोपी द्वारा अपमानजनक और धमकी भरे शब्दों का उपयोग किया गया है। यह ऑडियो अब पुलिस जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है और इसकी सत्यता की जांच की जा रही है।
पुलिस द्वारा की जा रही जांच में मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर घटना के समय आरोपी की मौके पर मौजूदगी की पुष्टि होने की बात सामने आई है। इसके अलावा, मौके पर मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं, जिससे मामले को और मजबूती मिली है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी शिकायत की जा चुकी थी, लेकिन उस समय कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। अब इस घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि यदि पहले ही उचित कार्रवाई होती, तो शायद इस प्रकार की स्थिति नहीं बनती।