-
☰
मध्य प्रदेश: मुनि सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सचिन जैन हुए अध्यक्ष नियुक्त
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: धामनोद धार नगर में दिगंबर जैन समाज के युवाओं द्वारा संचालित मुनि सेवा समिति की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: धामनोद धार नगर में दिगंबर जैन समाज के युवाओं द्वारा संचालित मुनि सेवा समिति की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। समिति के गठन में समाजजनों की सक्रिय भागीदारी रही। नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से सचिन जैन को अध्यक्ष, संजय जैन ‘संस्कार’ को सचिव, प्रशांत जैन को कोषाध्यक्ष एवं यश जैन को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. विनय जैन, शैलेंद्र जैन, दीपांशु जैन, राजेश जैन, जितेंद्र जैन, पीयूष जैन, विशेष जैन, विजय जैन एवं अर्पित जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष सचिन जैन ने बताया कि मुनि सेवा समिति पिछले 5 वर्षों से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। समिति विशेष रूप से साधु-संतों के आहार-विहार की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। समिति के गठन पर जैन समाज धामनोद के अध्यक्ष महेश जैन, सचिव दीपक प्रधान सहित वरिष्ठजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
छत्तीसगढ़: चांदनी बिहारपुर महाविद्यालय में आईक्यूएसी की प्रथम बैठक, विकास कार्ययोजना पर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: जेई पर अभद्रता के आरोप, अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
हरियाणा: क्राइम मीटिंग में एसपी के कड़े निर्देश, अपराधियों पर शिकंजा
उत्तर प्रदेश: विकास के नाम पर बढ़ती अव्यवस्था, जनता परेशान
छत्तीसगढ़: हरी खाद अपनाने की अपील, मिट्टी सुधार और लागत घटाने पर दिया जोर
हरियाणा: लाडो लक्ष्मी योजना की छठी किस्त जारी, लाखों लाभार्थियों को सीधा मिला लाभ