Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: पुलिस की चौपाल, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के दिए संदेश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Suresh Chand Sharma , Date: 20/05/2026 04:32:57 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Suresh Chand Sharma ,
  • Date:
  • 20/05/2026 04:32:57 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: शिवपुरी बामौर कलां संजय लोधी के नेतृत्व में बामोर कला थाना पुलिस द्वारा लगातार गांव-गांव जाकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: शिवपुरी बामौर कलां संजय लोधी के नेतृत्व में बामोर कला थाना पुलिस द्वारा लगातार गांव-गांव जाकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी श्री संजय लोधी जी ने समस्त पुलिस स्टाफ के साथ विजराबन क्षेत्र में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा और शिक्षा के महत्व के बारे में समझाइश दी। चौपाल के दौरान थाना प्रभारी ने युवाओं और ग्रामीणों से कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों को कमजोर करता है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की सलाह देते हुए कहा कि हेलमेट जीवन की सुरक्षा कवच है, इसे हमेशा पहनें। पुलिस टीम ने बच्चों और युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन के इस जनजागरूकता अभियान की सराहना की और सहयोग का भरोसा दिलाया। बामोर कला पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और सुरक्षा के प्रति लोगों को प्रेरित करने का कार्य कर रहा है।