-
☰
मध्य प्रदेश: सोशल मीडिया पर शशांक श्रीवास्तव की मजबूत पहचान, युवा नेतृत्व के साथ सामाजिक अभियानों में भी सक्रिय
- Photo by : social media
विस्तार
मध्य प्रदेश: सोशल मीडिया और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय शशांक श्रीवास्तव ने ग्वालियर-चंबल अंचल के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। युवा नेतृत्व, संगठनात्मक गतिविधियों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रियता के जरिए वे युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरा बनकर उभरे हैं। कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। शशांक श्रीवास्तव वर्तमान में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कायस्थ युवा प्रकोष्ठ में प्रांतीय महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले वे दतिया जिले के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन के माध्यम से वे युवाओं को जोड़ने और सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी शशांक की लोकप्रियता का दायरा लगातार बढ़ रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इंस्टाग्राम पर उनके 2.64 लाख से अधिक फॉलोअर्स, यूट्यूब पर 1.52 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स और फेसबुक पर करीब 85 हजार फॉलोअर्स हैं। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए वे अपने विचारों और गतिविधियों को बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाते हैं। शशांक श्रीवास्तव सोशल मीडिया की लोकप्रियता को सामाजिक जागरूकता का माध्यम बनाने की दिशा में भी प्रयासरत हैं। वे अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म और संगठनात्मक गतिविधियों के जरिए शाकाहार अपनाने, नशामुक्ति और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाते हैं। इन अभियानों के माध्यम से युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। संगठनात्मक जिम्मेदारियों और सोशल मीडिया पर सक्रियता के बीच शशांक श्रीवास्तव युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दे रहे हैं। उनकी डिजिटल पहुंच और सामाजिक गतिविधियां उन्हें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के चर्चित युवा चेहरों में पहचान दिला रही हैं।
पंजाब: पत्रकारिता से प्रशासनिक सेवा तक का सफर, मेहनत और लगन से शेरजंग सिंह हुंदल ने बनाई खास पहचान
उत्तर प्रदेश: दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी मुफ्त ई-ट्राईसाइकिल, 65 हजार रुपये तक मिलेगी सरकारी सहायता
उत्तर प्रदेश: खेत में उतरे डीएम, किसान के साथ खुद काटी धान की फसल, उत्पादन का भी लिया जायजा