Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: थाने पहुंचे एसपी, रिकॉर्ड से लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं तक की बारीकी से जांच

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 23/05/2026 05:43:53 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 23/05/2026 05:43:53 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: खंडवा जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीअगम जैन ने शनिवार को पुलिस थाना मूंदी का वार्षिक निरीक्षण किया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: खंडवा जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीअगम जैन ने शनिवार को पुलिस थाना मूंदी का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना भवन, कार्यालय, हवालात, शस्त्रागार एवं विभिन्न शाखाओं का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही थाना में संधारित किए जा रहे रिकॉर्ड एवं दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक सुधार एवं सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, कानून व्यवस्था की स्थिति, लंबित अपराधों की समीक्षा एवं अपराध नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

उन्होंने अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन से बेहतर व्यवहार रखें तथा शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बलवा ड्रिल, शस्त्र संचालन एवं आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की तत्परता को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ उपस्थित रहा।