-
☰
मध्य प्रदेश: महिला की संदिग्ध मृत्यु हत्या में बदली, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: धामनोद धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में, एक संदिग्ध मृत्यु का मामला, अब हत्या में बदल गया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: धामनोद धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में, एक संदिग्ध मृत्यु का मामला, अब हत्या में बदल गया है। 35 वर्षीय महिला मंजु पाटीदार, निवासी एबी रोड सुन्दरेल फाटे के पास, की प्रारंभिक सूचना, फांसी लगाकर , आत्महत्या की दी गई थी, और इसी आधार पर मर्ग कायम कर, जांच शुरू की गई। धामनोद पुलिस द्वारा , घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए, जिनसे घटना की प्रकृति पर गंभीर संदेह उत्पन्न हुआ। जांच के दौरान, यह पाया गया कि, मृतिका मंजू अपने बेडरूम के पलंग पर, चित्त अवस्था में चोटग्रस्त हालत में मिली थी ,और किसी भी व्यक्ति ने उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ नहीं देखा था। कमरे में लगे पंखे पर धूल जमी हुई थी, और उस पर किसी प्रकार के फंदे के निशान नहीं पाए गए, वहीं कमरे में कोई साड़ी, रस्सी या अन्य लिगेचर सामग्री भी मौजूद नहीं थी। इन परिस्थितियों ने, आत्महत्या की संभावना को कमजोर कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल ऑफिसर की क्वेरी रिपोर्ट में भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिसमें महिला के गले पर पाए गए निशान क्षैतिज (horizontal) और near complete बताए गए, जो सामान्यतः आत्महत्या के मामलों में नहीं पाए जाते हैं। डॉक्टरों ने अपने अभिमत में, इन चोटों को संभावित रूप से होमोसाइडल यानी हत्या की प्रकृति का होना बताया है। इन सभी साक्ष्यों और परिस्थितियों के आधार पर, धामनोद पुलिस ने, मर्ग कायम कर विवेचना जांच के बाद, मामला, हत्या का मानते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की विवेचना शुरू कर दी है। 19.03.2026 को अस्पताल से सूचना प्राप्त होने पर मृतिका मंजू पाटीदार के संबंध में थाना धामनोद पर मर्ग कायम कर जांच में दिया गया। जांच पूर्ण होने के बाद आए तथ्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज करके विवेचना में लिया गया है।
उत्तर प्रदेश: नाम का दुरुपयोग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
छत्तीसगढ़: पॉलीहाउस में गुलाब की खेती से किसान को लाखों की आय, बना प्रेरणा मॉडल
हरियाणा: तिकोना पार्क से जींद चौक तक विशेष सफाई अभियान शुरू
उत्तर प्रदेश: न्यूरो भारत कॉन्क्लेव 2026 में योग और न्यूरोलॉजी को एकीकृत करने पर दिया जोर