-
☰
राजस्थान: शीतला सप्तमी पर शीतला माता मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का मेला
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फलोदी शहर में हर साल की तरह इस बार भी शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
विस्तार
राजस्थान: फलोदी शहर में हर साल की तरह इस बार भी शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों में शीतला माता की पूजा कर ठंडे पकवानों का भोग लगाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के किले के पीछे नदीपार स्थित शीतला माता मंदिर में भी परंपरागत रूप से मेला भरा गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। विभिन्न समाजों की महिलाएं अपने बच्चों के साथ मंदिर पहुंचीं और माता के दर्शन कर ठंडे व्यंजनों का भोग अर्पित किया। मेले के दौरान मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और भक्तों ने आस्था के साथ माता शीतला की पूजा-अर्चना की।
छत्तीसगढ़: कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारियों को लेकर की गई समीक्षा बैठक
छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण की मिसाल, तनुजा मंडल ने खेती से बदली आर्थिक स्थिति
छत्तीसगढ़: युवाओं को सेना में करियर के लिए प्रेरित करने लिए अभियान किया शुरू
उत्तर प्रदेश: महोबा कबरई स्टोन क्रेशर मंडी में आयकर विभाग ने मारी छापेमारी
उत्तर प्रदेश: गैस आपूर्ति संकट पर IEA ने डीएम गौतम बुद्ध नगर को सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश: श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक, होली मिलन समारोह आयोजित