-
☰
राजस्थान: ABVP के स्थापना दिवस समारोह में छात्र शक्ति, राष्ट्र निर्माण और नई शिक्षा नीति पर दिया जोर
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
राजस्थान: बसंत प्रभु उच्च माध्यमिक विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP का 78वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एबीवीपी नगर अध्यक्ष विमल कुमार यादव उपस्थित रहे, जबकि जिला संयोजक सचिन बरगढ़ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य चेतन शर्मा ने की। अपने संबोधन में नगर अध्यक्ष प्रोफेसर विमल कुमार यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना, राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका तथा वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्र एवं विद्यार्थियों के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे भारत को विश्वगुरु, आत्मनिर्भर एवं सशक्त राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज एवं स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रसंगों को भी विद्यार्थियों के साथ साझा किया। जिला संयोजक सचिन बरगढ़ ने कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की प्रमुख विशेषताओं और उसके महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य चेतन शर्मा ने अतिथियों का सम्मान किया तथा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीजाबाई, रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई होल्कर और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महान व्यक्तित्वों के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो न केवल छात्र समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, मानवाधिकार, सामाजिक समरसता एवं विभिन्न राष्ट्रीय विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। कार्यक्रम में एबीवीपी के कार्यकर्ता, बसंत प्रभु विद्यालय का स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
गुजरात: 489 ग्राम चरस बरामदगी मामले का मुख्य सप्लायर हुआ गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच हुई तेज
झारखंड: घरेलू विवाद के बाद दो मासूम बेटियों की कुएं में डूबने से हुई मौत, हिरासत में मां
मध्य प्रदेश: मांधाता विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
गुजरात: मिलावटी दूध का क़हर, घी और मिठाइयों की बिक्री के आरोप, कार्रवाई की मांग हुई तेज
मध्य प्रदेश: बारिश में उखड़ी सड़क बनी हादसों का कारण, जर्जर मार्ग को लेकर लोगों में बढ़ा आक्रोश