Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: खेजड़ी कटाई के खिलाफ पैदल मार्च, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mahesh Kumar Purohit , Date: 10/02/2026 03:55:44 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mahesh Kumar Purohit ,
  • Date:
  • 10/02/2026 03:55:44 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: फलोदी खेजड़ी कटाई के खिलाफ पर्यावरण प्रेमियों ने आज दोपहर 12:30 बजे बिश्नोई धर्मशाला से एक पैदल मार्च निकाला।

विस्तार

राजस्थान: फलोदी खेजड़ी कटाई के खिलाफ पर्यावरण प्रेमियों ने आज दोपहर 12:30 बजे बिश्नोई धर्मशाला से एक पैदल मार्च निकाला। यह मार्च जयनारायण सर्किल, स्टेशन रोड और अम्बेडकर सर्किल होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया ।बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने सोलर प्रोजेक्ट्स के नाम पर हो रही खेजड़ी कटाई का तीखा विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें खेजड़ी कटाई पर पूर्ण रोक लगाने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और वृक्ष संरक्षण हेतु विशेष कानून बनाने की मांग की गई।मार्च का नेतृत्व बिश्नोई समाज के प्रमुख सदस्यों ने किया। उन्होंने अपनी 29 नियमों वाली परंपरा के तहत वृक्षों की रक्षा को धर्म बताया और कहा कि राज्य वृक्ष खेजड़ी रेगिस्तान की जीवनरेखा है। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए— “धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, लेकिन इससे प्रशासन पर दबाव जरूर बढ़ गया। उल्लेखनीय है कि इस आंदोलन में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति भी शामिल रही, जिन्होंने खेजड़ी संरक्षण के संकल्प के साथ अपनी दृढ़ उपस्थिति दर्ज कराई।