Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: न्यायालय में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नीलम मीणा बनीं DLSA सचिव

- Photo by :

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 20/05/2026 04:13:04 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 20/05/2026 04:13:04 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली के राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय, कोटपूतली में न्यायिक अधिकारियों के स्थानान्तरण का क्रम लगातार जारी है।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली के राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय, कोटपूतली में न्यायिक अधिकारियों के स्थानान्तरण का क्रम लगातार जारी है। विगत दिनों न्यायिक अधिकारियों के स्थानान्तरण के बाद सोमवार देर शाम आई नई स्थानान्तरण सूची में यहां अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल जज व एसीजेएम क्रम 02 के रूप में कार्यरत अजय कुमार बिश्नोई का जिला विधिक सेवा अधिकरण, फलौदी के सचिव पद पर स्थानान्तरण किया गया हैं। वहीं नवगठित जिला कोटपूतली के बहरोड़ के जिला न्यायालय में रिक्त चल रहे जिला विधिक सेवा अधिकरण के सचिव पद पर नीलम मीणा को चुरू के कुशलगढ़ से वरिष्ठ सिविल जज एवं एसीजेएम के पद से स्थानान्तरित कर लगाया गया हैं।