Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: खनियाधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने किया पत्रकारों का सम्मान, बोले- मेरी कमियां भी खुलकर बताएं

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jaidrath Pareek , Date: 16/11/2026 05:22:44 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Jaidrath Pareek ,
  • Date:
  • 16/11/2026 05:22:44 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: पिछोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने रविवार को खनियाधाना स्थित गायत्री मंदिर परिसर में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को सम्मानित किया।

विस्तार

राजस्थान: पिछोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने रविवार को खनियाधाना स्थित गायत्री मंदिर परिसर में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। वे अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की समस्याओं, बुराइयों और व्यवस्थाओं की कमियों को सामने लाते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का काम केवल जनप्रतिनिधियों की तारीफ करना नहीं, बल्कि उनकी कमियों को भी उजागर करना है।

विधायक ने पत्रकारों से कहा कि वे उनके कामकाज की आलोचना करने से पीछे न हटें और उनकी कमियों को खुलकर सामने लाएं। उन्होंने कहा, "जब पत्रकार मेरी कमियां बताते हैं तो मैं उन पर गंभीरता से विचार करता हूं और उनमें सुधार करने का प्रयास करता हूं।" नारद मुनि का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारों को समस्याओं के साथ उनके समाधान के सुझाव भी देने चाहिए, ताकि जनप्रतिनिधियों को सुधार का अवसर मिल सके।

इस दौरान विधायक ने पिछोर विधानसभा क्षेत्र के विकास और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे का भी जिक्र किया। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र की जरूरतों और जनता की अपेक्षाओं को समझते हुए विकास कार्यों की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने पहले दौरे में ही क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं से परिचित हो चुके हैं।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने राहुल गांधी और ओबीसी आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर भी सवाल पूछे। इस पर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि संविधान का सम्मान करना और न्यायालय के फैसलों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के मामले पर उन्होंने कहा कि प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है और अदालत का जो भी निर्णय होगा, उसका पालन किया जाएगा।