Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: मुमताज़ बनी राजस्थान पुलिस की पहली मुस्लिम महिला कॉन्स्टेबल

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Naresh Kumar , Date: 04/02/2026 02:05:36 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Naresh Kumar ,
  • Date:
  • 04/02/2026 02:05:36 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: सरहदी बाड़मेर में रचा गया इतिहास, मुमताज़ बनीं मुस्लिम समाज से राजस्थान पुलिस की वर्दी पहनने वाली पहली बेटी।

विस्तार

राजस्थान: सरहदी बाड़मेर में रचा गया इतिहास, मुमताज़ बनीं मुस्लिम समाज से राजस्थान पुलिस की वर्दी पहनने वाली पहली बेटी। सरहदी ज़िले बाड़मेर की शिव विधानसभा क्षेत्र के छोटे से गाँव जुनेजो की बस्ती की मुमताज़ ने इतिहास रच दिया है। मुमताज़ राजस्थान पुलिस में चयनित होने वाली अल्पसंख्यक समाज की पहली बेटी बन गई हैं। हाल ही में मुमताज़ जुनेजा ने पुलिस कॉन्स्टेबल की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी की है और उनकी पदस्थापना जैसलमेर में की गई है। पिता मरहूम लतीफ खान जुनेजा के सपने को साकार करने के लिए मुमताज़ ने कठिन संघर्ष और कड़ी मेहनत की। अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। बाड़मेर से अपनी पढ़ाई पूरी करने वाली मुमताज़ का बचपन से ही खाकी वर्दी पहनने का सपना था। अंग्रेज़ी साहित्य और राजनीति विज्ञान में एमए तथा बीएड की शिक्षा प्राप्त कर चुकी मुमताज़ की यह उपलब्धि न केवल सरहदी बाड़मेर, बल्कि पूरे मारवाड़ क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय की बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरी है।