Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: वार्ड 39 में कचरे के ढेर से नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mahesh Kumar Purohit , Date: 16/02/2026 04:59:52 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mahesh Kumar Purohit ,
  • Date:
  • 16/02/2026 04:59:52 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: फलोदी स्वच्छ भारत अभियान की हकीकत पर सवाल खड़े करते हुए फलोदी नगर परिषद का वार्ड संख्या 39 ‘फकीरों का तकिया’ इलाका इन दिनों गंदगी के ढेर में बदल चुका है। क्षेत्र की मुख्य सड़क पर जमा कचरे के अंबार से बदबू फैल रही है और मच्छर-मक्खियों का प्रकोप भी बढ़ गया है।

विस्तार

राजस्थान: फलोदी स्वच्छ भारत अभियान की हकीकत पर सवाल खड़े करते हुए फलोदी नगर परिषद का वार्ड संख्या 39 ‘फकीरों का तकिया’ इलाका इन दिनों गंदगी के ढेर में बदल चुका है। क्षेत्र की मुख्य सड़क पर जमा कचरे के अंबार से बदबू फैल रही है और मच्छर-मक्खियों का प्रकोप भी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा पिछले कई दिनों से यहां कचरा उठाव नहीं किया गया, जिससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है।स्थानीय निवासी श्री सुरेन्द्र जैन, रशीद खान और कमला देवी सहित कई मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस समस्या की शिकायतें कई बार नगर परिषद प्रशासन तक पहुंचाई गईं, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। राहगीरों को मुख्य मार्ग से गुजरना कठिन हो गया है, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

 

बरसात के समय यही कचरा नालियों में बहकर जलभराव की समस्या को और बढ़ा देता है।जानकारी के अनुसार सफाई व्यवस्था पर हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता महेशसिंह राजपुरोहित ने कहा कि “स्वच्छता केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि नियमित सफाई और जिम्मेदार प्रशासन से आती है। यदि प्रशासन शीघ्र ध्यान नहीं देता, तो हमें जन आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा।”अब देखना यह होगा कि क्या नगर परिषद जागरूक होकर वार्ड 39 की सफाई व्यवस्था सुधारती है या फिर यह क्षेत्र यूं ही उपेक्षा का शिकार बना रहेगा।