Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: गणेशपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच रतन जाट ने संभाला पदभार, सांवलिया सेठ के दर्शन के साथ की नई शुरुआत

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jaidrath Pareek , Date: 16/11/2026 05:25:15 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Jaidrath Pareek ,
  • Date:
  • 16/11/2026 05:25:15 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ जिले की नवगठित गणेशपुरा ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच रतन जाट ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया।

विस्तार

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ जिले की नवगठित गणेशपुरा ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच रतन जाट ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर पंचायत परिसर में समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम विकास अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल हुए।

पदभार ग्रहण के दौरान सरपंच रतन जाट ने अपने कार्यालय में भगवान श्री सांवलिया सेठ की तस्वीर स्थापित कर उनके आशीर्वाद के साथ नई जिम्मेदारी की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने पंचायत क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।

समारोह में हजारेश्वर महादेव के महंत चंद्र भारती जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने सरपंच रतन जाट को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जनसेवा सबसे बड़ा धर्म है। पंचायत का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब जनप्रतिनिधि बिना किसी भेदभाव के काम करें और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने पंचायत के कामकाज में पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखने की भी प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में गणेशपुरा पंचायत के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। नई ग्राम पंचायत के गठन और नवनिर्वाचित सरपंच के पदभार संभालने को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नए कार्यकाल में क्षेत्र की सड़क, पेयजल, बिजली, स्वच्छता और शिक्षा जैसी बुनियादी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

वहीं, सरपंच रतन जाट ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने गणेशपुरा ग्राम पंचायत को एक आदर्श पंचायत बनाने और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने का भरोसा दिलाया।