Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान को लेकर समीक्षा बैठक, 25 मई से होगा शुभारंभ

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mahesh Kumar Purohit , Date: 23/05/2026 04:12:53 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mahesh Kumar Purohit ,
  • Date:
  • 23/05/2026 04:12:53 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: फलौदी प्रभारी सचिव निकया गोहेन व जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के सफ़ल क्रियान्वयन के संबंध में जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

विस्तार

राजस्थान: फलौदी प्रभारी सचिव निकया गोहेन व जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के सफ़ल क्रियान्वयन के संबंध में जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। प्रभारी सचिव ने बताया कि गंगा दशमी के पावन अवसर 25 मई को अभियान का आगाज किया जाएगा। साथ ही ब्लॉक व ग्राम स्तर पर अभियान के सफल आयोजन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम शिवसर तालाब फलोदी पर आयोजित होगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य जल संग्रहण व संरक्षण को जनजागृति के माध्यम से जन आंदोलन बनाना हैं। उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों एवं गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा अभियान के प्रत्येक घटक की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन तथा जन जागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में एसीईओ गौतम चौधरी ने विभागवार गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान जिले में जल स्रोतों की सफाई, वर्षा जल संरक्षण, पौधारोपण, श्रमदान, जनजागरूकता गतिविधियां, जल संरचनाओं का पुनर्जीवन तथा व्यापक जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर तक गतिविधियों की मॉनिटरिंग मोबाइल एप एवं रियल टाइम रिपोर्टिंग व्यवस्था के माध्यम से की जाएगी।

अभियान के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियां

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” का आयोजन 25 मई से 5 जून तक किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 25 मई को जल संरक्षण संकल्प एवं जनजागरूकता गतिविधियों से शुरुआत होगी। 26 से 31 मई तक विभिन्न विभागों द्वारा जल स्रोतों की सफाई, वर्षा जल संरक्षण, पौधारोपण, रैलियां, श्रमदान, स्कूल एवं ग्राम स्तर पर जनभागीदारी कार्यक्रम तथा जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।  2 से 5 जून तक जिले में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं जनसहभागिता आधारित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का समापन 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक जनभागीदारी गतिविधियों के साथ किया जाएगा। इस दौरान फलोदी उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी सहित जिला स्तरीय अधिकारी व वीसी के माध्यम से उपखंड अधिकारी,विकास अधिकारी उपस्थित रहें।