Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: गुर्जर शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित, शहीदों को अर्पित किए गए श्रद्धा सुमन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 23/05/2026 03:49:27 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 23/05/2026 03:49:27 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक 23 मई को गुर्जर शहीद दिवस के अवसर पर श्री देवनारायण गुर्जर छात्रावास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: टोंक 23 मई को गुर्जर शहीद दिवस के अवसर पर श्री देवनारायण गुर्जर छात्रावास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष रामलाल गुर्जर संडीला के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने वर्ष 2008 के आंदोलन को याद करते हुए शहीद हुए 73 समाजजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि 23 मई 2008 को गुर्जर समाज अपने अधिकारों और आरक्षण की मांग को लेकर सड़क पर उतरा था, जिसमें समाज के कई सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। सभा में बताया गया कि लंबे संघर्ष और प्रयासों के बाद समाज को आरक्षण प्राप्त हुआ, जिससे MBC वर्ग के युवाओं को विभिन्न सरकारी पदों पर अवसर मिले। इस दौरान स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला के नेतृत्व और उनके योगदान को भी याद किया गया।

कार्यक्रम के अंत में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाज के लोगों ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर बाबूलाल गुर्जर सोनवा, रामनरेश गोहरपुरा, सुरेश हरसल सोरण, रतीराम गुर्जर अमीनपुरा, शंकर लाल गुर्जर, निर्मल गुर्जर, सुनील गुर्जर, महावीर गुर्जर, अभिनव गुर्जर सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।