Contact for Advertisement 9919916171

राजस्थान: यूनानी मेडिकल कॉलेज में प्रो. डॉ. सऊद अली खान को दी गई श्रद्धांजलि

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 05/05/2026 03:10:51 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 05/05/2026 03:10:51 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।मंगलवार को राजस्थान यूनानी मेडिकल कॉलेज में स्वर्गीय प्रोफेसर डॉ. सऊद अली खान (पूर्व वाइस प्रिंसिपल, राजस्थान यूनानी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, पूर्व प्रिंसिपल ए.के. तिब्बिया कॉलेज, अलीगढ़, तथा पूर्व सदस्य सीसीआईएम) के निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई।

विस्तार

इस सभा की अध्यक्षता प्रोफेसर आज़म अंसारी (प्रिंसिपल, राजस्थान यूनानी मेडिकल कॉलेज) ने की। इस अवसर पर प्रोफेसर ज़ियाउल इस्लाम, प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद सफवान, प्रोफेसर शाहिद अली खान, प्रोफेसर सिराजुल हक खान, डॉ. शौकत अली (पूर्व निदेशक यूनानी, राजस्थान सरकार) तथा जॉइंट सेक्रेटरी हाफिज मोहम्मद इमरान सहित कॉलेज के सभी सम्मानित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। सभा के दौरान प्रोफेसर आज़म अंसारी एवं डॉ. शौकत अली ने यूनानी चिकित्सा के क्षेत्र में मरहूम की अमूल्य सेवाओं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका निधन इस क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कठिन है।