-
☰
राजस्थान: फलोदी में ‘तूफानी गैंग’ के दो फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फलोदी जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फलोदी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
विस्तार
राजस्थान: फलोदी जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फलोदी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जान से मारने की नियत से गाड़ी चढ़ाने और उत्पात मचाने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिछले छह माह से फरार थे। पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण एवं वृताधिकारी अचल सिंह देवड़ा के सुपरविजन में थानाधिकारी भंवराराम के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। 19 सितंबर 2025 को दर्ज मामले में आरोपियों ने खारा गांव में टायर बजाकर और गाड़ियां घुमाकर उत्पात मचाया था तथा एक व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया था। इस प्रकरण में पुलिस पहले ही 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन वाहन जब्त कर चुकी है। अब 17 फरवरी 2026 को मिली सूचना के आधार पर अनीस (21) निवासी हिण्डालगोल और वकील उर्फ भाई खान (19) निवासी मलार को गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी “तूफानी गैंग” के सदस्य हैं, जो गैरकानूनी गतिविधियों के जरिए क्षेत्र में दहशत फैलाकर दबदबा बनाना चाहते थे। मामले में कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों का समर्थन न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा।
राजस्थान: 25,800 अफीम के पौधे हुए बरामद, एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अनपरा साइबर टीम ने क्रिप्टो ठगी की शिकार महिला के 19,468 रुपये वापस कराए
उत्तराखंड: बीएचईएल यूनियनों का केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन
गुजरात: वेजलपुर में चाय की केतली पर फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार
Rape Case: 15 साल की मासूम के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश: हाईकोर्ट ने ग्वालियर में असंगठित कचरा संग्रहण पर जताई चिंता