-
☰
Rape Case: 15 साल की मासूम के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, मामले की जांच में जुटी पुलिस
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बांदा से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बांदा से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। आए दिन रेप के मामले बढ़ते जा रहे है। कोई लड़की घर हो या बाहर कहि भी सुरक्षित नहीं है। रेप मामले में ज्यादा तर आरोपी को कोई नहीं सजा नहीं दी जाती है। बांदा में भी एक 15 साल की मासूम के साथ 3 युवकों ने दुष्कर्म किया, जिसके बाद आधी रात को उसको बिच रोड पर छोड़कर मोके से फरार हो गए। आइये आपको बताते है की आखिर पूरा मामला क्या है। दरअसल मंगलवार की रात मासूम अपनी सहेली के साथ दवा लेने के लिए बांदा रोड में स्थित मेडिकल स्टोर पर गई थी। दवा लेने के बाद उसकी सहेली अपने घर चली गई और किशोरी चाट खाने के लिए एक दुकान पर ही रुक गई। आरोप है कि गिरवां कस्बा निवासी 18 साल महेश कुशवाहा, 19 साल के शक्ति सिंह और 15 साल के किशोर ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी देर रात किशोरी को बदहवास हालत में केन नहर पुल के पास देर रात छोड़ कर फरार हो गए। किशोरी की खबर परिजनों को दी और मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित किशोरी के मुताबिक, होटल के कमरे में बंधक बनाकर 3 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले को लेकर ASP शिवराज ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास के साथ सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
इसी दौरान बाइक से 3 युवक आए और मासूम को नशीला पदार्थ सुंघाया, जिसके बाद मासूम अपना होश खोने लगी। तीनों ने मिलकर बेहोशी की हालत में बदमाश किशोरी को बाइक पर बैठाकर कस्बे के स्टेशन रोड स्थित होटल के अंदर ले गए, जिसके बाद तीनों एक- एक करके उसके साथ दुष्कर्म किया, जब नाबालिक ने इसका विरोध तो उसका डराया गया।
राजस्थान: 25,800 अफीम के पौधे हुए बरामद, एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अनपरा साइबर टीम ने क्रिप्टो ठगी की शिकार महिला के 19,468 रुपये वापस कराए
उत्तराखंड: बीएचईएल यूनियनों का केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन
गुजरात: वेजलपुर में चाय की केतली पर फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: हाईकोर्ट ने ग्वालियर में असंगठित कचरा संग्रहण पर जताई चिंता