-
☰
उत्तर प्रदेश: बकरी ईद को लेकर प्रशासनिक ने की बैठक, शांति व स्वच्छता पर दिया गया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर 19 मई 2026 आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरी ईद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर 19 मई 2026 आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरी ईद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईदगाह कमेटी के सदस्य, धर्मगुरु, उलेमा, संभ्रांत नागरिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान धर्मगुरुओं ने जानकारी दी कि बड़ी ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज प्रातः 7:30 बजे अदा की जाएगी। इसके पश्चात घरों, निर्धारित कुर्बानी स्थलों एवं मदरसों में कुर्बानी की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। बैठक में शहर पेश इमाम, ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों एवं अन्य धर्मगुरुओं ने जनपद में टूटी सड़कों की मरम्मत, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, कुर्बानी के अवशेषों के नियमित उठान, छुट्टा पशुओं पर नियंत्रण, नालियों एवं पुलियों की मरम्मत तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने जैसे मुद्दे उठाए। कांट क्षेत्र में ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग और बिजली आपूर्ति की समस्या भी प्रमुख रूप से सामने रखी गई। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति तथा कुर्बानी के अवशेषों के निस्तारण से जुड़े सभी कार्य 28 मई से पूर्व प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा तथा अवशेषों के उठान के लिए विशेष टीमें तैनात रहेंगी। उन्होंने धर्मगुरुओं से अपील की कि वे लोगों को जागरूक करें कि कुर्बानी के अवशेष खुले में न फेंके जाएं तथा सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि ईद की नमाज केवल ईदगाह एवं मस्जिद परिसरों में ही अदा की जाए। जिलाधिकारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं साझा न करने की भी अपील की। पुलिस अधीक्षक सौरभ द्विवेदी ने कहा कि ईद के अवसर पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी अपील की कि कुर्बानी से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, शहर पेश इमाम हुजूर अहमद मंजरी, नूरी मस्जिद के पेश इमाम इलियास अत्तारी, ईदगाह कमेटी के सचिव कासिम रजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
हरियाणा: अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग हुई तेज
हरियाणा: 108 दिन का हुआ भव्य जैन विधान, श्रद्धा-भक्ति के साथ जारी आयोजन
हरियाणा: प्रशासनिक में हुआ बड़ा फेरबदल, IPS रोशन मीणा हुए नए एसपी नियुक्त
उत्तर प्रदेश: दवा व्यापार पूर्णतया हुआ बंद, केमिस्ट्स ने अवैध ई-फार्मेसी के खिलाफ जताया विरोध
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय स्वर्ण समाज ने राजकुमार भाटी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई
उत्तर प्रदेश: सार्वजनिक भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, प्रशासन की सख्त कार्रवाई