Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: अहरौरा साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी में ₹70,729/- पीड़ित को लौटाए
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 16/02/2026 05:51:43 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 16/02/2026 05:51:43 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना अहरौरा की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन लेनदेन से संबंधित प्रकरण में पीड़ित को राहत दिलाते हुए ₹70,729/- की धनराशि उसके खाते में वापस कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक अनिल कुमार पाण्डेय पुत्र कमलेश पाण्डेय निवासी सोनपुर थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक 24.01.2026 को अपने साथ हुई ऑनलाइन घटना की सूचना थाना अहरौरा साइबर सेल को दी गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना अहरौरा की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन लेनदेन से संबंधित प्रकरण में पीड़ित को राहत दिलाते हुए ₹70,729/- की धनराशि उसके खाते में वापस कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक अनिल कुमार पाण्डेय पुत्र कमलेश पाण्डेय निवासी सोनपुर थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक 24.01.2026 को अपने साथ हुई ऑनलाइन घटना की सूचना थाना अहरौरा साइबर सेल को दी गई। आवेदक द्वारा बताया गया कि उनसे गलतीवश ₹1,04,000/- अज्ञात व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित हो गए थे। इस संबंध में शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज कराते हुए साइबर सेल द्वारा जांच प्रारम्भ की गई।

 


पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा की साइबर टीम द्वारा जांच के दौरान कटी धनराशि में से ₹70,729/- की राशि आवेदक के खाते में वापस कराई गई। धनराशि वापस मिलने पर आवेदक ने थाना उपस्थित होकर पुलिस अधिकारियों एवं साइबर टीम का आभार व्यक्त किया। साथ ही आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।