Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: राम गया घाट पर अंतिम संस्कार के नाम पर की गई कथित जबरन वसूली

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 16/02/2026 03:31:58 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 16/02/2026 03:31:58 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद अंतर्गत विंध्याचल क्षेत्र के राम गया घाट पर कथित रूप से दबंगों द्वारा जबरन वसूली का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद अंतर्गत विंध्याचल क्षेत्र के राम गया घाट पर कथित रूप से दबंगों द्वारा जबरन वसूली का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गंगा नदी के घाट पर अंतिम संस्कार हेतु शव लाने वाले लोगों से आग देने और दाह-संस्कार कराने के नाम पर करीब 5000 रुपये जबरन वसूले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घाट पर मौजूद कुछ लोग मृतक के परिजनों पर दबाव बनाकर धन की मांग करते हैं, जिससे शोकग्रस्त परिवारों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में प्रशासन से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग उठ रही है।