Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: अनपरा साइबर टीम ने क्रिप्टो ठगी की शिकार महिला के 19,468 रुपये वापस कराए

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jugesh Kumar , Date: 19/02/2026 05:39:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Jugesh Kumar ,
  • Date:
  • 19/02/2026 05:39:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अनपरा सोनभद्र स्थानीय थाना अनपरा की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की शिकार एक महिला की आंशिक धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अनपरा सोनभद्र स्थानीय थाना अनपरा की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की शिकार एक महिला की आंशिक धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदिका सुमन सोनी पत्नी प्रमोद सोनी, निवासी आदर्श नगर, अनपरा, थाना अनपरा, के साथ दिनांक 02.09.2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टेलीग्राम के माध्यम से क्रिप्टो करेंसी में पैसे दोगुना करने का झांसा देकर कुल 73,000 रुपये की ठगी की गई थी। पीड़िता ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन किया।

जांच के दौरान फ्रॉड से संबंधित खातों में से 19,468 रुपये की धनराशि होल्ड कराई गई। आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंक शाखा से ईमेल पत्राचार के माध्यम से उक्त होल्ड की गई धनराशि को सफलतापूर्वक आवेदिका के मूल बैंक खाते में वापस करा दिया गया। धनराशि वापस मिलने पर आवेदिका ने थाना अनपरा की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।