Contact for Advertisement 9919916171

उत्तर प्रदेश: अर्चना पांडेय को भाजपा महिला मोर्चा में मिली क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 20/11/2026 10:47:06 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 20/11/2026 10:47:06 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए श्रीमती अर्चना पांडेय को महिला मोर्चा का क्षेत्रीय मंत्री मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

विस्तार

बताते चलें कि श्रीमती अर्चना पांडेय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश पांडेय की धर्मपत्नी हैं। पार्टी संगठन में उन्हें क्षेत्रीय मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों ने इसे संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण का सम्मान बताया।

मनोनयन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अर्चना पांडेय अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए महिला मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने तथा महिलाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।