-
☰
उत्तर प्रदेश: डीएवी स्कूल में जागरूकता गोष्ठी आयोजित, छात्र-छात्राओं और वाहन चालकों को दी गई सुरक्षा की जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को राबर्ट्सगंज स्थित डीएवी स्कूल में यातायात जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कौशल कुमार सिंह और एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधा सिंह ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी और उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को राबर्ट्सगंज स्थित डीएवी स्कूल में यातायात जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कौशल कुमार सिंह और एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधा सिंह ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी और उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया। एआरटीओ सुधा सिंह ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। वाहन चलाते समय वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखना अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी न केवल चालक, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में डाल सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। गोष्ठी के दौरान विद्यालय के बस और टैक्सी चालकों के साथ परिचालकों को भी सड़क सुरक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने वाहनों में सीट बेल्ट, इमरजेंसी गेट, प्राथमिक उपचार पेटी (फर्स्ट एड बॉक्स) और अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही वाहन चलाने और गुटखा या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन करके ड्राइविंग नहीं करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। गंभीर मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त भी किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर शिक्षक हरिकेश यादव, रागिनी मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, अश्वनी सिंह, मनोज कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: शाम छह बजे बजेगा चेतावनी सायरन, ब्लैकआउट और राहत-बचाव कार्यों का किया जाएगा अभ्यास
उत्तर प्रदेश: अर्चना पांडेय को भाजपा महिला मोर्चा में मिली क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश: चाचा नेहरू पार्क में जयंती पर जुटे नागरिक, वीरांगना के शौर्य और बलिदान को किया याद
हरियाणा: महिला सहित दोनों आरोपी लंबे समय से चल रहे थे फरार, अदालत ने घोषित किया था PO